ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध नगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने करीब आठ वर्ष पुराने ग्रेटर नोएडा के चर्चित तथा प्रसिद्ध बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध नगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने करीब आठ वर्ष पुराने ग्रेटर नोएडा के चर्चित तथा प्रसिद्ध बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित जिला कचहरी में तैनात गौतमबुद्धनगर जिले के जिला सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत ने अभियुक्त इमरान पुत्र हबीब अहमद निवासी खुर्जा और नफीस पुत्र सलीम खान निवासी खुर्जा को उम्रकैद के साथ 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। जितेंद्र मान की हत्या का यह मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मृतक प्रसिद्ध बॉक्सर जितेद्र मान एवीजे हाइट्स, ग्रेटर नोएडा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। उनके सिर में गोली लगी थी। Greater Noida News
प्रसिद्ध जिम ट्रेनर तथा बॉक्सर जितेद्र मान के मामले के इतिहास की बात करें तो यह मामला बेहद संवेदनशील तथा संगीन था। आपको बता दें कि 12 जनवरी 2018 को जितेंद्र मान के भाई देवेंद्र मान ने सूरजपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जितेंद्र मान ग्रेटर नोएडा में जिम चलाते थे। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जितेंद्र मान के जिम से जुड़े रिकॉर्ड और वहां आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी क्रम में सृष्टि गुप्ता का नाम सामने आया। ग्रेटर नोएडा पुलिस के अनुसार, सृष्टि गुप्ता के संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड में उसके पति के रूप में इमरान का नाम दर्ज था। इमरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक चर्चित माफिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में इमरान मीट के व्यापार के नाम पर अपना माफिया साम्राज्य चलाता है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा की पुलिस की विवेचना के दौरान पता चला कि इमरान तथा सृष्टि गुप्ता अवैध रूप से लिव इन रिलेसनशिप में रह रहे थे। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सृष्टि गुप्ता और इमरान के बीच हुई मोबाइल बातचीत तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। पुलिस का दावा था कि दोनों के बीच हुई बातचीत से हत्या की साजिश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। जांच में इमरान के ड्राइवर नफीस की भूमिका भी सामने आने की बात पुलिस की ओर से कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने सृष्टि गुप्ता, इमरान और नफीस को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा व कारतूस, पांच मोबाइल फोन, खून के दाग वाली जींस की पैंट, जितेंद्र मान के फ्लैट की चाबी, पर्स तथा अन्य दस्तावेज भी बरामद किए थे। Greater Noida News
कोर्ट में मोबाइल रिकॉर्डिंग बनी अहम कड़मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियुक्तों के मोबाइल फोन से संबंधित कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में देखा। अदालत के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड पेन ड्राइव के माध्यम से प्रस्तुत किए गए और रिकॉर्डिंग भी सुनी गई। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 18 गवाह पेश किए गए। अदालत के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहियों पर विचार करने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने इमरान और नफीस को दोषी ठहराते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। Greater Noida News
प्रसिद्ध बॉक्सर जितेंद्र मान के हत्याकांड में इमरान की तथाकथित पत्नी तथा प्रेमिका सृष्टि गुप्ता मुख्य अभियुक्त है। उसकी पत्रावली अलग कर दी गई थी और उसका ट्रायल अभी विचाराधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सृष्टि गुप्ता की जमानत याचिकाएं उच्च न्यायालय में कई बार खारिज हो चुकी हैं और वह जेल में बंद है। उसके मामले में अदालत की अंतिम सुनवाई और निर्णय आना अभी बाकी है। इस चर्चित हत्याकांड की विवेचना के दौरान तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मामले की निगरानी की थी। उस समय उत्तर प्रदेश की चर्चित IPS अधिकारी सुनीति सिंह गौतमबुद्धनगर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SPRA) के पद पर तैनात थीं और पूरे मामले की पुलिस कार्रवाई की निगरानी से उनका अहम रोल था। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध ट्रेनर तथा देश के होनहार युवा बॉक्सर जितेंद्र मान के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी (फौजदारी) ब्रह्मजीत भाटी ने पैरवी की। वहीं वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट (के.के. सिंह एडवोकेट) ने पैरवी की। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय का यह फैसला आया है। अदालत के निर्णय के बाद जितेंद्र मान हत्याकांड में इमरान और नफीस को आजीवन कारावास की सजा का रास्ता साफ हो गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त सृष्टि गुप्ता के मामले में न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है। प्रसिद्ध अधिवक्ता के.के. सिंह लम्बे अर्से तक गौतमबुद्धनगर की जिला कचहरी में क्ळब् के पद पर तैनात रहे हैं। नोएडा ग्रेटर नोएडा ही नहीं पूर उत्तर प्रदेश में के.के. सिंह एडवोकेट का नाम पूरी प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। मंगलावार को आए फैसले के बाद प्रसिद्ध बॉक्सर जितेंद्र सिंह मान के परिजनों, रिश्तेदारों तथा मित्रों ने के. के. सिंह एडवोकेट की खूब तारीफ की है। Greater Noida News
क्या था पूरा मामला ?
- मृतकः जितेंद्र मान, जिम ट्रेनर एवं बॉक्सिंग के युवा खिलाड़ी थे।
- घटनाः जनवरी 2018
- थानाः सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर
- मामलाः जिम ट्रेनर जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या
- दोषीः इमरान और नफीस
- सजाः दोनों को आजीवन कारावास
- अर्थदंडः 20-20 हजार रुपये
- अन्य अभियुक्तः सृष्टि गुप्ता, जिसका मुकदमा विचाराधीन
- अभियोजन के गवाहः 18
- महत्वपूर्ण साक्ष्यः मोबाइल रिकॉर्ड/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सहित अन्य बरामदगGreater Noida Newsीी
विज्ञापन