
Greater Noida (चेतना मंच)। नाबालिक किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जिम ट्रेनर है।
थाना बादलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई की गिरधरपुर निवासी रितिक पुत्र प्रमोद उसकी 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर होटल में ले गया। जहां रितिक ने डरा धमका कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर रितिक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जिम ट्रेनर का काम करता है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर में निरूद्घ किए गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि इमरान, सुफियान, फरमान, अनवर पुत्र मोहम्मद शफी, छोटे उर्फ अहमद पुत्र यासीन, अंकित पुत्र राजवीर, जैद पुत्र इसराइल, आसिफ पुत्र यामीन व कासिम पुत्र यामीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी शातिर बदमाश हैं। इन पर विभिन्न मामलों में मुकदमे पंजीकृत हैं।