Greater Noida : थोड़ी देर में आने के लिए कह कर निकला था,फिर मिली लाश !
NOIDA SUCIDE
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:22 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ग्रीन बेल्ट में युवक ने की आत्महत्या
ओमीक्रॉन सेक्टर के ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखकर लोगों ने इसकी सूचना थाना सूरजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त 18 वर्षीय रामवीर पुत्र बच्ची लाल के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रामवीर अपने घर से थोड़ी देर में आने के लिए कह कर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा रामवीर ने घर के पास ही ग्रीन बेल्ट में एक पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने रामवीर द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।