Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में कल से लगेगा हस्तशिल्प का मेला
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:20 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । 53वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला(IHGF Delhi Fair) कल से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में शुरू होने वाला है। 3 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश के कई निर्यातक व हस्तशिल्पी अपने उत्पाद पेश करेंगे।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिवसीय मेले में देश भर से ढ़ाई हजार से ज्यादा हस्तशिल्प निर्यातकों द्वारा घरेलू उपयोग, लाइफ स्टाइल, फैशन, वस्त्र और फर्नीचर उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में पहली बार 2000 से अधिक नए उत्पादों और 300 से अधिक डिजाइन एक्सप्रेशंस का संकलन खरीददारों को देखने को मिलेगा।
इपीसीएच के महानिदेशक डा. राकेश कुमार ने बताया कि लगातार 3 वर्चुअल शो के बाद अब फिजिकल मोड मंे इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पूर्वोत्तर क्षेत्र, राजस्थान, लददाख, जम्मू-कश्मीर और बिहार के शिल्प को दर्शाने वाले थीम मंडप विदेशी खरीददारों को आकर्षित करेंगे।