Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 2 में रविवार को आरडब्ल्यूए के द्वारा सेक्टर वासियों के किए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
Greater Noida News
शिविर में सुबह के समय एक निजी अस्पताल से आए डॉक्टर ने लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कई चीजों के बारे में बताया गया। साथ ही ब्लड, बीपी, शुगर सहित अन्य चीजों की जांच की। शिविर में महिलाओं के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण की वजह से पकड़ने वाले असर के बारे डॉक्टरों ने बताया।
इस दौरान आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें करीब 100 से अधिक मरीजो ने जांच कराई है।