Greater Noida: गौर सिटी में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:34 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी के राधाकृष्ण पार्क में कैलाश हॉस्पिटल एवं न्यूरो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया।
Greater Noida
शिविर में फिजिशियन ड़ॉ एसएस कालसी,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमंत मल्होत्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा मनीषा चौहान, दंत चिकित्सक श्वेता बंसल फिजियोथेरेपिस्ट डा.शिमोना चौहान, डिटिशियन डा.विजय लक्ष्मी ने मरीज़ो की जाँच की।
संयोजक सुभाष चंद्र एवम पुष्पेंद्र ने बताया कि लगभग 200 के करीब नागरिकों ने भाग लिया। ब्लड प्रेसर, शुगर ,रक्त,ईसीजी ह्रदय संबंधी कई जांचों का लाभ उठाया। विभिन्न चिकित्सकों से परामर्श लेकर सुविधा का लाभ उठाया।