Greater Noida Hindi News : खेत में करंट लगने से महिला की मौत ,जेई पर एफआईआर
Greater Noida Hindi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
Greater Noida Hindi News : पतला खेड़ा गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिला मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के पति ने थाना दनकौर में बिजली विभाग के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मूल रूप से अनूपशहर (बुलंदशहर) निवासी लल्ला अपने परिवार के साथ जॉनी पुरा गांव में स्थित भट्टे पर रहता था ।
Greater Noida Hindi News करंट लगने से हुई मौत
लल्ला की पत्नी बबली बुधवार को पतला खेड़ा गांव निवासी कुक्की के खेत में आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ मूंजी लगाने के लिए गई थी। खेत के पास 11000 लाइन का तार नीचे लटका हुआ था इस दौरान बबली का हाथ बिजली की लाइन से छू गया और करंट का तेज झटका लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर उसे बिलासपुर कस्बे के पलक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida Hindi News खेत के पास 11000 लाइन का तार लटका हुआ था
लल्ला ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने यूपीपीसीएल के जेई सचिन वर्मा के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु होने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया