Greater Noida Hindi News:"डॉग मदर" नाम से मशहूर, NGO संचालक महिला के खिलाफ एफआईआर
Greater Noida Hindi News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:23 AM
Greater Noida Hindi News: पशु क्रूरता के आरोप में गत दिनों पकड़े गए तीन पशुपालकों ने एक महिला सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कराया है। पशुपालकों का आरोप है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद महिला व उनके साथी उनकी भेड़-बकरियों को गाडिय़ों में लाद कर ले गए। उनके पशु अभी तक उन्हें नहीं मिले हैं।
पशुपालकों ने लगाया पशु चोरी का आरोप
Greater Noida Hindi News फिरोजाबाद निवासी रामू पुत्र प्रेमपाल, नवीन पुत्र खलील, सलमान पुत्र खालिद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 1 जुलाई को वह अपनी भेड़ बकरियों को गाड़ी के जरिए दिल्ली के गाजीपुर मंडी में बेचने के लिए ला रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंची तो वहां पहले से खड़े कुछ महिलाओं और पुरुषों ने उसे रुकवा लिया। कावेरी राणा नाम की महिला ने कहा कि वह पशु कू्ररता के आरोप में उन्हें जेल भिजवा देगी। पशुपालकों का आरोप है कि उन्हें जेल भिजवाने का भय दिखाकर उनसे 30-30 हजार रूपए की मांग की गई। इतने पैसे देने में जब वह असमर्थ रहे तो मौके पर मौजूद महिला व पुरुषों ने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कावेरी राणा व उसके साथियों ने पशुओं से भरी उनकी गाड़ी को थाने ले जाकर खड़ा कर दिया और उनकी वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उनके खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। पशुपालकों का आरोप है कि कावेरी राणा उनके सारे पशुओं को अपने साथ ले गई। यह पशु उन्हें आज तक नहीं मिले हैं। पशुपालकों ने अपने पशुओं को वापस दिलाने की मांग की है।थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही इस बाबत पूछने पर पशु संरक्षक के लिए काम करने वाली सामाजिक सेविका कावेरी राणा ने बताया कि वह पशुओं के हित के लिए कार्य कर रही है। इस घटना के बारे में पूछने पर कावेरी राणा ने कहा कि वह पशु संरक्षण के लिए काम करती हैं और उनकी संस्था पशु हितों के लिए कार्य कर रही है उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार है । Greater Noida Hindi News