Greater Noida: सड़क पर गुंडागर्दी,एक को बकाया मांगने पर पीटा, अस्पताल प्रबंधक से कार सवार युवकों ने की मारपीट
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Greater Noida: (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के रेयान गोल चक्कर के पास दो लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी पीडि़त का आरोप है कि अपने बकाया पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। पीडि़त की शिकायत पर थाना बीटा 2 पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Greater Noida: सड़क पर गुंडागर्दी,एक को बकाया मांगने पर पीटा बकाया मांगने पर की मारपीट
वैद्य जी फार्म कॉलोनी सूरजपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसने अपनी कंपनी से लेजर मशीन की राख सुबोध मेहरा को 76 हजार रूपए में बेची थी। सुबोध मेहरा ने उसे 50 हजार रूपए दे दिए थे और बकाया 26 हजार रूपए 26 अगस्त को देने को कहा। उसने गत दिनों सुबोध मेहरा को पैसे देने को कहा। मोहम्मद साजिद के मुताबिक बीती शाम सुबोध मेहरा व उसके साथी ने उसे रियान गोल चक्कर के पास रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए।
Greater Noida: सड़क पर गुंडागर्दी,एक को बकाया मांगने पर पीटाअस्पताल प्रबंधक से कार सवार युवकों ने की मारपीट
थाना बादलपुर में एक अस्पताल के प्रबंधक ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। राधे अस्पताल के प्रबंधक आदेश तोमर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार बंद हो गई। पीछे से एक कार में आए तीन चार युवकों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
Greater Noida: