विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने यह कदम उठाने से कुछ समय पहले एक युवती को मैसेज किया था, जिसमें उसने “I Love You” लिखा था। शुरुआती तौर पर पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के प्रसिद्ध गलगोटिया कॉलेज में बी-टेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रेटर नोएडा पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने यह कदम उठाने से कुछ समय पहले एक युवती को मैसेज किया था, जिसमें उसने “I Love You” लिखा था। शुरुआती तौर पर पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
थाना बीटा-2 पुलिस के अनुसार मृतक छात्र की पहचान गौरव पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-4 स्थित भगत सिंह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात हॉस्टल में ही उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब साथी छात्रों को घटना का पता चला तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कॉलेज और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान छात्र के मोबाइल/मैसेज से एक युवती को भेजा गया संदेश सामने आया है। इसी आधार पर प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवती से संपर्क कर मामले की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है और छात्र के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल/चैट डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन