विज्ञापन

Greater Noida : (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-142 में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-137 स्थित सोसाइटी में रहने वाली प्रियंका (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब 27 साल पहले उसकी शादी संदीप गोयल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही संदीप गोयल ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने बच्चों को लेकर पारस टियेरा सोसाइटी में रहने लगी। यहां पर भी संदीप गोयल के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया और उसके द्वारा मारपीट जारी रही।
प्रियंका के मुताबिक 10 अगस्त को जब वह ड्यूटी से वापस घर पहुंची तो उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारा पीटा। इस दौरान घर पर मौजूद बच्चों ने किसी तरह उसे संदीप गोयल के चंगुल से बचाया। मारपीट के बाद संदीप गोयल जान से मारने की धमकी देकर चला गया थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Read More - Greater Noida : छात्रा को बहला-फुसलाकर ले उड़ा टीचर, किशोरी को पड़ोसीग्रेटर नोएडा में पैसों के लेनदेन के विवाद में चार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक को अगवा कर कार में डाल लिया। युवक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर युवक ने अपनी जान बचाई और थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी।
बम्हेटा गांव गाजियाबाद निवासी अजय यादव ने बताया कि वह 7 अगस्त को अपनी बहन की ससुराल पर्थला गांव आया था। इस दौरान उसके परिचित नेवला भट्टी गांव निवासी सिद्धू गुर्जर ने फोन कर उसे चार मूर्ति पर मिलने के लिए बुला लिया। चार मूर्ति पर पहुंचने पर सिद्धू गुर्जर व उसके तीन साथियों ने लोहे की रॉड व बेसबॉल से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे स्विफ्ट गाड़ी में डाल लिया और ले जाने लगे। किसी तरह उसने चलती गाड़ी से कूदकर उसने अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर कार चढ़ा दी। मौके पर लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय यादव ने सिद्धू गुर्जर को कुछ पैसे उधार दिए थे। इन पैसों को वह वापस मांग रहा था। सिद्धू यादव ने उसे पैसे देने के बहाने बुलाया। सिद्धू व उसके साथियों ने अजय के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद हुए विवाद में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। Greater Noida
विज्ञापन