
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी सदानंद पुत्र मदन दास अपनी पत्नी के साथ हैबतपुर में किराए पर रह रहा था। पति-पत्नी निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को सदानंद घर पर रह गया और उसकी पत्नी ड्यूटी चली गई। शाम के समय जब वह वापस लौटी तो उसे सदानंद फांसी के फंदे पर लटका मिला। सदानंद की पत्नी की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और उन्होंने इस हादसे की सूचना थाना बिसरख पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा रकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी बात को लेकर सदानंद का अपनी पत्नी से वाद विवाद हो गया था। पत्नी के घर से जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।