
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से एक बड़ी खबर है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) मेधा रूपम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी मिली हैं। अगले कुछ समय तक आईएएस मेधा रूपम प्राधिकरण के सीईओ की तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
दरअसल, आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी कुछ समय के लिए अवकाश पर गए हैं। सीईओ का पद खाली ना रहे, इसलिए एसीईओ मेधा रूपम को अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी मिली है। जब तक रवि कुमार एनजी अवकाश से वापस नहीं आ जाते हैं, तब तक मेधा रूपम ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ रहेंगी और कार्यों का निर्वहन करेंगी। आपको बता दें कि मेधा रूपम की गिनती यूपी के तेज तर्रार आईएएस अफसरों में हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा में एसीईओ रहने से पहले वह यूपी के कई जनपदों में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि 2014 बैंच की आईएएस अफसर मेधा रूपम ने फरवरी 2023 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह हापुड़ जनपद की डीएम रह चुकी हैं। मेधा रूपम मूल रूप से ताज नगरी आगरा की रहने वाली हैं। उनके पिता ज्ञानेश गुप्ता भी एक आईएएस अफसर हैं।