
Greater Noida : यात्रा के दौरान लोगों का अच्छे व सस्ते होटल में ठहरने का मन होता है। समस्या यह होती है कि कौन सा होटल कैसा है ? यह कैसे पता चलेगा ? इस समस्या का हल होगा यूपी के ग्रेटर नोएडा में लगने वाले होटलों के मेले में। जी हां, ग्रेटर नोएडा में लगने वाला है होटल व पर्यटन उद्योग का अनोखा मेला।
आपको बता दें कि यूपी के ग्रेटर नोएडा शहर में दिल्ली के प्रगति मैदान से भी सुंदर एक एक्सपो सेंटर है। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित प्रसिद्ध चौराहे परी चौक के निकट स्थित इस सेंटर का नाम इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट है। ग्रेटर नोएडा के इस एक्सपो सेंटर में आए दिन बड़े बड़े आयोजन होते रहते हैं। ऐसा ही एक आयोजन यहां 2 अगस्त 2023 से शुरू हो रहा है। 'इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिैलिटी एक्सपो 2023' (India International Hospitality Expo 2023) के नाम शुरू हो रहे इस मेले में होटल व पर्यटन उद्योग को शामिल किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 2 अगस्त से 5 अगस्त तक लगने वाले इस इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिैलिटी एक्सपो 2023 (India International Hospitality Expo 2023) में दुनियाभर के छोटे बड़े ढेर सारे होटल अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर होटलों में मिलने वाली सुविधाओं और विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कौन सा होटल किस किस स्थान अथवा शहर में कहां पर स्थित है। यदि आप भी होटल में ठहरने के शौकीन है तो आपको ग्रेटर नोएडा में लग रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिैलिटी एक्सपो 2023 (India International Hospitality Expo 2023) में जरुर जाना चाहिए।
यह भी पढ़े- ग्रेटर नोएडा में कार टच हो जाने से बेकाबू हुए दो शराबी, घर में घुसकर मचाया उत्पातआपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 2 से 5 अगस्त तक चलने वाले वाला इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिैलिटी एक्सपो 2023 इस एक्सपो का छठां संस्करण है। इससे पूर्व पांच बार यह मेला दुनिया के अलग अलग शहरों में आयेाजित हो चुका है। इस बार के एक्सपो का थीम हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित रखा गया है। इस एक्सपो में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को फोकस स्टेट का दर्जा दिया गया है। प्रदर्शनी में हिमाचल के शिल्प, संस्कृति, व्यंजनों को थीम के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। शिल्पकारों और बुनकरों के कार्यों को भी प्रदर्शित करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली शामिल होंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी उपस्थित रहेंगे। मेले में पेस्ट्री इवेंट, जूनियर पेस्ट्री इंडियन कप-2023 का आयोजन भी किया जाएगा। Greater Noida