ग्रेटर नोएडा में IIA की 37वीं मंथन गोष्ठी में उद्यमियों ने PF और Labour Codes को लेकर ऐसे सवाल उठाए, जिनका जवाब जानना हर उद्योगपति के लिए जरूरी है। पढ़िए ग्रेटर नोएडा की इस अहम मंथन गोष्ठी की पूरी जानकारी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और उद्यमियों के लिए जरूरी नियमों को लेकर IIA Greater Noida Chapter की 37वीं मंथन गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में श्रम विभाग और भविष्य निधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नए Labour Codes, PF Contribution, EPF/EPS और उद्योगों के लिए जरूरी अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उद्यमियों को जानकारी दी गई। IIA Greater Noida Chapter कार्यालय में आयोजित इस बैठक की कार्यवाही अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह की अनुमति एवं मार्गदर्शन में चैप्टर सचिव श्री हिमांशु पांडेय ने निर्धारित एजेंडे के अनुसार शुरू की। बैठक में 50 से अधिक IIA सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। Greater Noida News
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। IIA Greater Noida Chapter के अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह और वरिष्ठ सदस्यों ने श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त श्री राकेश द्विवेदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री विजय कुमार अपनी Enforcement Team के साथ बैठक में पहुंचे। IIA Greater Noida Chapter की बैठक में उनका यह पहला आगमन था। Chapter की परंपरा के अनुसार उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत करने के साथ रामलला की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मान किया गया। Greater Noida News
बैठक में अपर श्रम आयुक्त श्री राकेश द्विवेदी ने उद्योगों और MSMEs से जुड़े नए Labour Codes पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनके प्रमुख प्रावधानों, उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव और नियोक्ताओं के लिए आवश्यक अनुपालन प्रक्रियाओं के बारे में बताया। उद्यमियों ने Labour Codes से संबंधित कई सवाल और व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर श्रम आयुक्त ने सदस्यों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए संबंधित प्रक्रियाओं और अनुपालन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। Greater Noida News
गोष्ठी के अगले चरण में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री विजय कुमार और उनकी Enforcement Team के साथ PF से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में PF Contribution की बढ़ी हुई सीमा, EPF/EPS के प्रावधान, नियोक्ताओं के लिए जरूरी अनुपालन और PF से संबंधित अन्य विषयों पर अधिकारियों ने जानकारी दी। IIA सदस्यों को अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। उद्यमियों ने PF से जुड़ी अपनी समस्याएं, सवाल और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। Enforcement Team ने विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं और अनुपालन को लेकर मार्गदर्शन दिया। Greater Noida News
37वीं मंथन गोष्ठी में अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह, सचिव श्री हिमांशु पांडेय, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय चेयरमैन श्री राकेश बंसल समेत 50 से अधिक IIA सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में श्री गोविंद राम चौधरी (Anmol Inc.), श्री J. S. Rana, श्री साहिल (Noida Chapter), श्री नवीन गुप्ता, श्री अनिल अप्पन, श्री P. P. Sharma, श्री प्रदीप भाटी, श्री सुशांत सक्सेना, श्री आयुष्मान कौशिक, श्री अब्दुल और श्री उमर बासित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंथन गोष्ठी में B2B परिचय, अधिकारियों के साथ सीधा संवाद और उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी के आदान-प्रदान ने बैठक को उपयोगी बनाया। IIA Greater Noida Chapter की ओर से अपर श्रम आयुक्त श्री राकेश द्विवेदी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री विजय कुमार और उनकी Enforcement Team का आभार जताया गया। Chapter की ओर से कहा गया कि अधिकारियों के मार्गदर्शन से उद्यमियों को Labour Codes और PF से जुड़े विषयों को समझने में मदद मिली। वहीं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने 37वीं मंथन गोष्ठी को सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बनाया। Greater Noida News
विज्ञापन