Greater Noida: अखिल सचदेवा के गानों पर झूमे आईआईएमटी के छात्र
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:13 AM
Greater Noida: नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में कैसी ये यारियां सीजन-4 वेब सीरीज के हीरो पार्थ समथान, हीरोइन नीति टेलर और इस वेब सीरीज के कंपोजर और सिंगर अखिल सचदेवा के साथ प्रमोशन करने के लिए पहुंचे।
Greater Noida
स्टेज पर पहुंचते ही सिंगर अखिल सचदेवा ने गाने की शुरुआत की तो कैंपस के छात्र सहित कॉलेज के सभी लोग उनके साथ-साथ गाना गाने को मजबूर हो गए। छात्रों का जुनून देखने लायक था। इस दौरान अखिल सचदेवा ने अपने कई गाने गाए। उन्होंने अपने बारे में कहा कि मैंने कभी संगीत नहीं सीखा। लेकिन अगर किसी में कुछ करने का जुनून होता है वह कुछ भी कर सकता है।
छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आपसे कोई उम्मीद नहीं करता है और आप उम्मीद से ज्यादा कर जाते हैं तो आप लोगों के लिए हीरो बन जाते हैं।