
Greater Noida Latest News : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा गांव दादूपुर मे और कासना में बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें देश की प्रति सद्भावना को लेकर के उनके साथ झग्गी झोपडी में रहने वाले बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
दादूपुर ग्राम में बच्चों ने सुंदर रंगारंग प्रस्तुति दी। दादूपुर गांव के बच्चों की प्रस्तुति के समय वास्तु आचार्य साक्षी कसाना ने जूम मीटिंग के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के लोग भी उपस्थित रहे। मीटिंग के द्वारा कार्यक्रम का आनंद लिया और कासना की झुग्गी बस्तियों में चल रहे नि:शुल्क शिक्षा द्वारा उन बच्चों को खाद्य सामग्री बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी व वस्त्रों का वितरण किया।
Greater Noida News

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस इन बच्चों के साथ आकर के मनाते हैं और इन बच्चों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी क्या है। इस तरह के क्षेत्र में आकर इन बच्चों को देश के प्रति देश प्रेम जागृत करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बच्चों को समझाया जाता है कि आप देश का भविष्य हो जिससे देश आगे बढ़ेगा। ट्रस्ट के द्वारा बच्चों को को वस्त्रों का भी वितरण किया गया। ट्रस्ट के द्वारा पढ़ाई जाने वाले बच्चों ने 77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाते हुए अलग-अलग प्रस्तुति दी।

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। साथ ही उन्हें समय-समय पर तरह-तरह की सामग्री भी वितरित की जाती है। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा पढ़ने के लिए कॉपी और पेन पेंसिल का विवरण किया जाता है। पन्नाधाय ट्रस्ट की टीम के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की कई दिन से तैयारी चल रही थी। जिसमें टीम के दुर्गा नागर, बाला नागर, शिवानी, सिमरन की सफल कार्यक्रम को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।