ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। एक्सपो के दूसरे दिन यानी 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। एक्सपो के दूसरे दिन यानी 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। Greater Noida News
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम और एक्सपो की तैयारियों को लेकर इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात संचालन, पार्किंग, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाओं और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री के दौरे के साथ एक्सपो में देश-विदेश से पहुंचने वाले उद्योगपतियों, निवेशकों, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं की मौजूदगी को देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए हैं। Greater Noida News
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में ऊर्जा के नए और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बायो एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) और कार्बन मार्केट जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन एक्सपो स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। Greater Noida News
विज्ञापन