
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिसके बाद हत्या किए जाने और बाद में शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के तहत अट्टा गुजरान बंधा के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुटी है।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। मारपीट और हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इस खबर पर अपटेड जारी है....