Greater Noida/Jewar News : कब्रिस्तान के अतिक्रमणकारियों ने ईओ के आदेश को दिखाया ठेंगा, अभी भी चल रही हैं दुकानें
Greater Noida/Jewar News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:04 PM
Greater Noida/Jewar News : जेवर टप्पल मार्ग पर स्थित दो कब्रिस्तानों की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध तरीके से दुकानें चलाने वालों ने ईओ के आदेश को ठेंगा दिखा दिया है। ईओ ने यहां खोखे के रूप में दुकान चलाने वालों को दो दिनों में खोखा हटाने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब ये दुकानदार सीधे तौर पर नगर पंचायत को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
Greater Noida/Jewar News In Hindi
Greater Noida/Jewar News : बता दें कि दो दर्जन से भी अधिक दुकानदार जेवर टप्पल मार्ग पर स्थित दो कब्रिस्तानों की भूमि पर कई वर्षों से अवैध तरीके से खोखानुमा दुकानें चला रहे हैं। इस बेशकीमती जमीन पर फिलहाल 27 दुकानें मौजूद हैं।
बता दें कि जेवर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने विगत शनिवार को एक नोटिस जारी कर उक्त सभी दुकानदारों को दो दिनों के अंदर अपनी खोखानुमा दुकानें हटाने का आदेश दिया था। उन्होंने आदेश की अवहेलना करने वाले दुकानदारों से सख्ती से निपटने की बात भी कही थी।
दुकानदारों पर नहीं पड़ा असर
Greater Noida/Jewar News : बताया जाता है कि नोटिस जारी होने के बाद कब्रिस्तानों की भूमि पर अतिक्रमण कर दुकानें चलाने वालों में कुछ हड़कंप जरूर मचा था, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। वे बेफिक्री से अपनी दुकानें चलाने में मशगूल हैं।
साफ है कि ईओ की ओर से जारी की गई नोटिस का इन अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे खुलकर ईओ के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं और प्रशासन भी उनके सामने बौना नजर आ रहा है।