
Greater Noida /जेवर। दि बार एसोसिएशन जेवर में गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। दि बार एसोसिएशन जेवर की एल्डर कमेटी ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर निर्वाचन पत्र सौंपा।
जेवर बार एसोसिएशन के चुनाव में सुनील चौधरी ने बार के पूर्व अध्यक्ष विजय गौड को 69 वोटों के अंतर पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली। मोहित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कपिल शर्मा को 14 वोटों से हराकर सचिव पद पर कब्जा जमा लिया। उम्मेद सिंह छौकर ने 12 वोट से राजकुमार को पटखनी देकर सह सचिव पद पर परचम लहराया, जबकि राकेश कुमार ने अमित अग्रवाल को 16 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कुल 121 वोटों में से 119 मत पड़े जिनमें एक वोट निरस्त पाया गया।
चुनाव की घोषणा दि बार एसोसिएशन जेवर की एल्डर कमेटी के चुनाव प्रभारी पाल सिंह व सहायक चुनाव प्रभारी हरचन लाल ने संयुक्त रूप से विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। घोषणा होते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौधरी को उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर फूलमाला से लाद दिया।
इस मौके पर अधिवक्ताओ में नरेन्द्र पाल सिंह, यादवेंद्र जैन, दिनेश छौकर, अरूण चौधरी, अनिल छौकर, योगेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह छौकर, मनोज चौधरी, संजीव गौड, दीपक छौकर, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, कपिल छौकर, नवीन चौधरी, मुकेश प्रताप सिंह, जैद फारूकी, संजय मीणा, रोहतास कुमार, संजीव ठाकुर आआदि उपस्थित रहे।