
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के पास स्थित जेवर कस्बे में नागरिकों ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का रसपान किया और राधा कृष्ण की भक्ति में लीन श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके। जेवर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाकर पूरे वातावरण को आनंद विभोर कर दिया।
ग्रेटर नोएडा के पास स्थित जेवर के दयानतपुर खेडा गांव में इन दिनों श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की बहुत ही सुन्दर कथा का रसपान कराया गया, जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाये जिससे पूरा पंडाल श्रीराधे कृष्ण की भक्ति में लीन हो गया। श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर रात्रि को रोजाना कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
इससे पूर्व कथा में गौतमबुद्धनगर के पूर्व डीएम बीएन सिंह भी श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंचे और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक नेवी आफिसर सुरेश कुमार, हवलदार धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि समापन गुरुवार को किया जायेगा। शुक्रवार को भंडारा होगा व शनिवार को कलशयात्रा व श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को अनुपशहर ले जाकर गंगा स्नान कराया जायेगा।
इस मौके पर कथा स्थल संयोजक ठाकुर हंसराज सिंह,व्यवस्थापक राकेश सिंह,लोकेश सिंह,नवीन कुमार आदि परिवार जन व्यवस्था बनाने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।