
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर में हुए कसीनो कांड का जिन्न बोतल से बाहर आने के बाद जिस कदर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है उससे नोएडा पुलिस कमिश्नरेट से लेकर जेवर कोतवाली, पत्रकार व भाजपा नेताओं मे हड़कंप मचा हुआ है। अपनी अपनी गर्दन को फंदे से बचाने के लिये सभी सफेदपोश नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं।
जेवर खुर्जा अंडरपास के समीप दुकानों पर दो दिनों से कसीनो खेलने जाने का एक वीडियो व एक रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल रेट लिस्ट में एसीपी आफिस, कोतवाली जेवर, भाजपा नेता का नाम उजागर किया गया है। लिस्ट में दो अज्ञात पत्रकारों का भी जिक्र है। वायरल रेट लिस्ट के हिसाब से कसीनो खेलने के नाम पर तीन लाख रूपये प्रतिमाह रिश्वत के तौर पर अलग अलग एसीपी आफिस, कोतवाली पुलिस, पत्रकार व भाजपा नेताओं को पहुंचाई जाती थी।
Read More - Greater Noida News : ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दिया ट्रेक्टर, गंभीर रुप से घायलमामले की भनक लगते ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान को जांच सौंपकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा व एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद जेवर कोतवाली में डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने अपना भरोसेमंद पुलिस अधिकारी बैठाकर लिस्ट में वायरल हुए नामों के आधार पर जेवर कोतवाली पुलिस, पत्रकार व भाजपा नेता के बयान दर्ज किये। बयानों का सिलसिला बुधवार की देर शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक चला जिसको लेकर जेवर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा रहा।
लिस्ट में वायरल हुए नामों को लेकर पुलिस कर्मियों ने बताया कि इस मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं है। उक्त लिस्ट बदनाम करने की नीयत से वायरल की गई है। बाबजूद इसके पुलिसकर्मियों के चेहरों की रोनक उड़ी हुई थी।
Greater Noida News - सूत्रों की माने तो डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को कसीनो कांड की रिपोर्ट सौंप दी है, जिसे लेकर पुलिस कर्मियों, पत्रकारों, नेताओं के होश उड़े हुए हैं। कसीनो कांड का जिन्न बोतल से बाहर आकर क्या गुल खिलाता है इसको लेकर लोगों में चर्चा जोरों पर है। आप भी देखिए वायरल लिस्ट ...
[caption id="attachment_108510" align="alignnone" width="893"]
Greater Noida News[/caption]