
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के जेवर में गुरुवार की सुबह घोड़ा बग्गी पर सवार कथा वाचक अतुल कृष्ण के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए कलश यात्रा निकाली।
ग्रेटर नोएडा के आर आर कालोनी दयानतपुर खेड़ा से गुरुवार की सुबह कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा आसपास के गांवों में घुमकर श्रीमद भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा स्थल पर सभी कलशों की स्थापना की गई।
कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण घोड़ा बग्गी पर सवार होकर कलशयात्रा के पीछे चल रहे थे तो आयोजक यजमान धीरेन्द्र सिंह अपने सिर पर श्रीमद् भागवत कथा व उनकी धर्मपत्नी गीता देवी अपने सिर पर मिट्टी का कलश रखकर परिजनों के साथ साथ चल रही थी उनके पीछे पीछे दर्जनों महिलाएं कलश सिर पर रखकर कृष्ण भक्ति के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे।
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया उसके बाद कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण जी ने अपने मुखारबिंद से सैकड़ों महिला पुरूषों को कथा का रसपान कराया गया।
इस मौके पर समाजसेवी ठाकुर हंसराज सिंह, नेवी आफिसर सुरेश कुमार, लोकेश कुमार, राकेश कुमार, नवीन कुमार समेत आदि परिवार जन व्यवस्था बनाने में मौजूद थे।