विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन हॉस्टल के भीतर दो मजदूरों के शव बरामद हुए। डबल मर्डर की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना सीताराम इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहे हॉस्टल की बताई जा रही है, जहां मजदूर काम कर रहे थे।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन हॉस्टल के भीतर दो मजदूरों के शव बरामद हुए। डबल मर्डर की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना सीताराम इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहे हॉस्टल की बताई जा रही है, जहां मजदूर काम कर रहे थे। Greater Noida News
पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूर करीब 15 दिन पहले ही काम के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा आए थे और निर्माणाधीन हॉस्टल में ही रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूरों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। Greater Noida News
पुलिस जांच में डबल मर्डर में मारे गए दोनों मजदूरों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक का नाम इंद्र बताया गया है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर इलाके का निवासी था, जबकि दूसरा मजदूर शीशपाल मेरठ के इंचौली क्षेत्र से संबंध रखता था। दोनों की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। Greater Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन