Greater Noida: मोटे मुनाफे के लालच में गंवाये लाखों,टेलीग्राम ग्रुप में ऐड कर जाल में फंसाया
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:12 AM
सार
Greater Noida: किसी ने सच ही कहा है बिना मेहनत किए ज्यादा कमाने का लालच बुरी तरह से ले डूबता है । ऐसा ही एक वाकया पेश आया ग्रेटर नोएडा के एक शख्स के साथ जिसने ज्यादा कमाने के लालच में आ कर अपना लाखों का नुकसान कर लिया ।
विस्तार
Greater Noida एक लाख रुपए निवेश करने पर एक माह में 10 लाख रुपए लौटाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर नॉलेज पार्क 3 निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत जुलार्ई 26 को उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति का मैसेज आया। मैसेज को लाइक व सब्सक्राइब करने पर उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में ऐड कर लिया गया ग्रुप एडमिन ने उसे बताया कि अगर वह एक लाख रुपए निवेश करता है तो उसे एक माह के बाद 10 लाख रुपए मिलेंगे।
मोटे मुनाफे के लालच में हुआ बर्बाद
Greater Noida मोटे मुनाफे के लालच में आकर उसने यूपीआई के माध्यम से उक्त व्यक्ति के खाते में एक लाख रुपए जमा कर दिए। पीडि़त के मुताबिक 5 दिन बाद उसके पास 3 लाख रुपए और निवेश करने का मैसेज आया। उसने जब इनकार कर दिया तो आरोपी ने कहा कि उसके द्वारा जमा कराए गए 100000 भी नहीं मिलेंगे इसके बाद आरोपी ने उसे टेलीग्राम गु्रप से बाहर कर उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। पीडि़त ने इसकी शिकायत थाना नॉलेज पार्क पुलिस से की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी के यहां शिकायती पत्र दिया। डीसीपी के निर्देश पर साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।