
Greater Noida : पुलिस लगातार स्टंटबाजों पर कार्यवाही कर रही है, इसके बावजूद स्टंटबाज नहीं सुधर रहे हैं। युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती हुई कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा है। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए और अधिक वयूज़ पाने के लिए जान जोखिम में डालकर तरह तरह के स्टंट करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र का है। जिसमें स्पष्ट रूप में दिखाई दे रहा है कि एक युवक चलती हुई कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा है।
वहीं दूसरी कार से युवक की वीडियो बनाई जा रही है। युवक में पुलिस का तनिक भी खौफ नजर नहीं आ रहा है।
See Video -- [video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-02-at-10.36.18-AM.mp4"][/video]