ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट फंसने की घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट फंसने की घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई। उस समय लिफ्ट के अंदर चार बच्चियां मौजूद थीं, जो करीब 30 मिनट तक बंद लिफ्ट में फंसी रहीं। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट अचानक रुकने के बाद उसके अंदर अंधेरा छा गया। अचानक आई इस स्थिति से बच्चियां घबरा गईं। बताया जा रहा है कि शुरुआती कुछ समय तक लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (एआरडी) भी काम नहीं कर पाया, जिससे बच्चियों की परेशानी और बढ़ गई। बंद लिफ्ट में फंसी बच्चियों ने डर को नियंत्रित करने और खुद को हिम्मत देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसी दौरान लिफ्ट के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Greater Noida News
वायरल वीडियो में चारों बच्चियां एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोसायटी का मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और लिफ्ट को खोलने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्ची को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना के बाद सभी काफी डरी हुई थीं। Greater Noida News
विज्ञापन