
Greater Noida News : सोशल मीडिया पर फैमस होने के लिए लोगों में रील बनाने का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। चार दिन पहले ग्रेटर नोएडा में आई एक बारात में शामिल कारों से नोट उड़ाकर रील बनाना वाहन मालिकों को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार और कारों की पहचान कर ली है। इन पर लाखों रुपये का जुर्माना नोएडा की यातायात पुलिस द्वारा ठोका गया है। आपको बता दें कि इस मामले में नोएडा पुलिस 14 कारों पर कुल चार लाख रुपये का चालान कर पांच वाहन जब्त कर चुकी है। पुलिस ने मामले में वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
आपको बता दें कि पिछले माह 26 नवंबर 2023 की रात नोएडा के सेक्टर-37 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ आने के दौरान शाहीन बाग से आई बारात के बारातियों के कई वाहन हूटर बजाते हुए निकले थे। कारों में सवार बराती सड़क पर नोट उड़ा रहे थे। इससे सड़क पर नोट उठाने के लिए लोग दौड़ पड़े थे। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से हासिल फुटेज की मदद से पांच वाहनों को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी साकिब, आसिफ, शोएब अली, आबिद समेत कई आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने अवैध रूप से हूटर लगा रहे थे। हुआ। जांच के दौरान पता चला है कि सभी गाड़ियों में अवैध रूप से हूटर लगे हुए थे। रील बनाने के लिए बाराती नोट उड़ा रहे थे। पुलिस का कहना है कि पहचान कर सभी कारों स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी।