Greater Noida : रौब गालिब करने को रील बनाना पड़ा भारी, युवक गया जेल
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:50 PM
Greater Noida रौब गांठने के लिए तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को खासा महंगा पड़ा है। थाना रबूपुरा पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida
थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए दिख रहा था। वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें दिखने वाला युवक रोनिजा गांव का रहने वाला रिंकू है।
युवक की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। बीती रात्रि मुखबिर की सूचना के आधार पर रिंकू को तमंचे के साथ रोनीजा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
आरोपी ने बताया कि लोगों पर रौब गांठने के लिए उसने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।