
Greater Noida: गोर्स इंटरनेशनल स्कूल यमुना सिटी ग्रेटर नोएडा के छात्रों के मानसिक विकास और कौशल को विकसित करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान बताया गया कि प्रायोगिक शिक्षा एक दर्शन और कार्य प्रणाली है, जिसमें शिक्षकों ने कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को वास्तविक दुनिया से अवगत कराने के लिए एक यात्रा पर छात्रों को लेकर गए। छात्रों का अपने शिक्षकों के साथ किराना, दवाई और सब्जियां खरीदने के लिए आवश्यक मूलभूत बातें सीखने का अनुभव था। दिखाएं और बताएं क्रियाकलाप के अंतर्गत छात्रों को बोलने की अभिव्यक्ति के अंतर्गत भाषण का आयोजन किया गया।
भाषण अभिव्यक्ति में हमारे युवा नेताओं ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। लिखावट अपने विचारों की अभिव्यक्ति के महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसी विचार के अंतर्गत विद्यालय में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने इसमें बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया।