
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में दादरी स्थित केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने आज अखिलेश यादव से विद्यालय को लेकर भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर विद्यालय के बंद होने की आशंका के बारे में बताया। अखिलेश यादव ने स्कूल को बचाने की मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय (एनटीपीसी, दादरी) बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि आज समिति के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नोएडा आगमन पर उनसे मुलाकत कर एनटीपीसी टाउनशिप में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय को बंद किए जाने बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय के बंद होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस विद्यालय को बचाने के लिए सम्बंधित के हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
एनटीपीसी विद्युत नगर में वर्ष 1993 में केंद्रीय विद्यालय संचालित है। जिसमें प्रतिवर्ष हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन एनटीपीसी इस वर्ष से विद्यालय को दिए जाने वाले अनुदान को बंद कर रही है। जिसके कारण यह विद्यालय पूरी तरह से बंद हो जायेगा। इस कारण छात्र और उनके अभिभावक चिंतित है। नहीं स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने 19 मार्च को बैठक का आयोजन कर एनटीपीसी के महाप्रबंधक को घेरने का फैसला लिया था।