
Greater Noida News (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम बिरोंडी में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि बिरोंडी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नीरज पुत्र राजेश कुमार मूल रूप से हरदोई का रहने वाला था और अपने परिजनों के साथ बिरोंडी गांव में किराये पर रह रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना कासना क्षेत्र के कस्बे में दो दिन पूर्व मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि 2 सितंबर को सूचना मिली कि कासना कस्बे में दुकान के बाहर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास से मिले क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई। अनुज साइड 5 के कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। थाना प्रभारी ने बताया कि सिनाक होने के बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। Greater Noida