Greater Noida: घर से गायब हुई नाबालिग लडक़ी, साथ ले गई लाखों के जेवरात
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:40 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में पड़ोस में रहने वाला एक युवक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
शादी के लिए रखे लाखों रुपए के जेवरात व 165000 रुपए ले गई
Greater Noida ग्राम शाहबेरी निवासी कय्यूम (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के सामने रहने वाला अमन पुत्र जाकिर उनकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। इस बारे में कई बार उनके द्वारा अमन के पिता जाकिर अली से भी शिकायत की गई। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बीते 19 सितंबर को अमन उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भाग ले गया। अमन के कहने पर उनकी बेटी घर में शादी के लिए रखे लाखों रुपए के जेवरात व 165000 रुपए भी अपने साथ लेकर चली गई है।
परिजनो ने थाने में मामला दर्ज कराया
उन्होंने इस बारे में जब अमन के पिता जाकिरअली से बातचीत की तो वह और उनके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कय्यूम ने इस संबंध में थाना बिसरख में अमन, जाकिर अली, शानू व सना सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं थाना सेक्टर-39 में सदरपुर खजूर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन कोचिंग के लिए गई थी इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।Greater Noida