
Greater Noida (चेतना मंच)। यूपी के ग्रेटर नोएडा में मनचले युवक की हरकतों से एक छात्रा इस कदर आहत हुई कि उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। छात्रा के पिता ने मनचले युवक के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर म्यू निवासी रमेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी को स्कूल जाते समय मोहम्मद सोनू त्यागी नामक युवक आते-जाते परेशान करता है। कई बार आरोपी ने उसकी बेटी का रास्ते में हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। उनकी बेटी ने मोहम्मद सोनू त्यागी द्वारा की जा रही हरकतों के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कई बार युवक को ऐसा न करने के लिए समझाया।
पीड़ित के मुताबिक इस बात से गुस्सा कर आरोपी ने उसे तथा उसकी बेटी को अंजाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। मनचला युवक के खौफ से उनकी बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र में स्कूल गई एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वही नया बांस से भी एक छात्र लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
आमका रोड दादरी निवासी राजेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। बीते 2 नवंबर को वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि उनकी बेटी स्कूल नहीं आई है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना फेस-1 में दर्ज रिपोर्ट में रंजन भगत ने बताया कि वह नया बांस गांव में किराए पर रह रहा है उसका 15 वर्षीय बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। बीते 1 नवंबर को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।