ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर से लापता 22 वर्षीय युवती एक युवक के साथ मिली। परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सूरजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर गुलिस्तानपुर गांव तथा आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल ग्रेटर नोएडा के गलिस्तानपुर गाँव से एक युवती अचानक लापता हो गई। उस युवती के परिवार वालों ने आसपास के क्षेत्र में युवती की तलाश। इस तलाशी अभियान में युवती घरवालों को मिल तो जरूर गई लेकिन उस युवती की हालत देखकर उसके घरवाले आग-बबूला हो गए। दरअसल बात ही कुछ ऐसी थी। Greater Noida :
दरअसल घर से लापता हुई युवती के घरवाले इसलिए आग-बबूला हुए क्योंकि युवती एक युवक के साथ घर वालों को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। दरअसल थाना सूरजपुर पुलिस को दी शिकायत में गुलिस्तानपुर निवासी महिला ने बताया था कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं है। महिला के मुताबिक, 29 अगस्त की शाम करीब छह बजे जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी वहां मौजूद नहीं थी। बेटी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिली कि युवती को पड़ोस में रहने वाले मनीष पुत्र जोगेंद्र के साथ गुलिस्तानपुर अंडरपास की तरफ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद युवती की मां ने अपने भतीजों नितिन और रोहित तथा बहन नीतू के साथ उसकी तलाश तेज कर दी।
थाना सूरजपुर पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार तलाश करते हुए परिजन मिक्सन ग्रीन सोसाइटी के पास स्थित एक नर्सरी के पीछे जंगलनुमा स्थान पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि वहां मनीष युवती के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने युवती को अपने साथ लिया और उसे लेकर थाना सूरजपुर पहुंचे। युवती की मां ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Greater Noida :
पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवती के बयान समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन