
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों की दो दशक पुरानी एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। इस मांग के पूरा होने को इस क्षेत्र के किसान व यूपी सरकार के बीच विश्वास की बहाली का संकेत माना जा रहा है। इस मांग को पूरा करने के लिए ग्रेटर नोएडा (दादरी विधानसभा क्षेत्र) के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद (Thank you) करते हुए आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान लंबे अर्सें से एक बड़ी मांग कर रहे थे। मांग यह थी कि उनकी जमीन लेने के बदले आबादी के जो भूखंड ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उन्हें देता है उस पर विलंब शुल्क ना लिया जाए। साथ ही नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में पड़ने वाले नोएडा की तरह से ही किसानों द्वारा आबादी के प्लाट पर बनाने वाले भवन की ऊंचाई 22 मीटर तक की जाए। शनिवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों की यह मांग पूरी हो गई। इस मांग के पूरा होते ही विधायक तेजपाल नागर ने एक लिखित बयान जारी करके सीएम योगी को धन्यवाद दिया तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानेां को बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा (दादरी) क्षेत्र के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर हैं। वे इस क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। वें लंबे समय से इस मांग को अपनी भाजपा सरकार के सामने उठा रहे थे कि किसानों को आबादी के प्लाटों की समस्या का समाधान किया जाए। विधायक तेजपाल नागर ने चेतना मंच को बताया कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की थी। उस बैठक में उन्होंने ग्रेटर नोएडा के किसानेां के आबादी के प्लाट पर लगने वाले विलंब शुल्क को समाप्त करने तथा उन प्लाटों पर बनने वाले भवन की हाइट बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि शनिवार को हुई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में दोनों मांग पूरी कर दी गई। इस फैसले पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और क्षेत्र के किसानों को बधाई दी।
Read More - UP News : गोरखपुर में बरसे योगी, बोले – अनर्थ करती हैं कांग्रेस और सपादादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा के किसानों के समर्थन में सीएम योगी को दो पत्र लिखे थे। उन्होंने शनिवार की शाम को वें पत्र भी मीडिया में जारी किए हैं। आप भी पढ़े विधाकय तेजपाल नागर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र....
[caption id="attachment_107609" align="alignnone" width="502"]
Greater Noida[/caption]
[caption id="attachment_107608" align="alignnone" width="505"]
Greater Noida[/caption]