विज्ञापन

Greater Noida : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मïणों पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। महासभा का कहना है कि कुछ नेता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ व्यापक विरोध जताया जाएगा।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जातिवाद को ब्राह्मïणों की देन बताया है जो कि पूर्णता गलत है। सर्व समाज को राह दिखाने वाले ब्राह्मïण समाज को कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए निशाना बनाकर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी पर भी रोष जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी कर वह अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उसमें इन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संघ प्रमुख द्वारा की गई टिप्पणी से ब्राह्मïणसमाज में खासा रोष है। इस टिप्पणी के विरोध में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक चिटहेड़ा गांव में आयोजित की जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश व जिले के पदाधिकारी हिस्सा लेकर आगामी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन