
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटा कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर सिटिजन सोसाइटी निवासी पारस भाटी ने बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह वह अपनी सोसाइटी के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जैसे ही वह समिति के गेट नंबर एक के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली। पकड़ने का प्रयास करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और तेज़ रफ्तार से फरार हो गए। Greater Noida News
बदमाशों की बाइक की तेज़ गति के कारण पारस भाटी ने नंबर प्लेट नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। Greater Noida News