
ग्रेटर नोएडा न्यूज लाइव (चेतना मंच) ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में पत्रकार अशोक छोकर की माताजी श्रीमती आशा देवी धर्म पत्नी ठाकुर मोमराज सिंह का निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं तथा अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार व क्षेत्र में शोक व्याप्त है। शुक्रवार को उनका जेवर के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
शनिवार को भाजपा विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि राकेश कुमार राघव, एडवोकेट मौज्जम अली, नगर पंचायत जेवर के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र अग्रवाल, भाकियू एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनोज शर्मा, गौरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगमोहन शर्मा, नगर पंचायत जेवर चेयरमैन के पुत्र सौरभ माहेश्वरी, सभासद रमेश चन्द, चन्द्रपाल अग्रवाल, शरद प्रताप सिंह, भाकियू नेता प्रमोद शर्मा, योगेश चौधरी आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों ने शमशान घाट व घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।