
Greater Noida (चेतना मंच)। सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने हैबतपुर, चिपियाना बुजुर्ग तथा भोला रावल में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत कलश में मिट्टी एकत्रित की। इस दौरान दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया व जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी भी मौजूद थे।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने डी-507, सेक्टर 2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, मिगसन ग्रीन मेन्शन, शिवालिक होम्स साईट सी, डिजाइन आर्च होम्स, ओएसिस वेन्टिया हाईट्स, लॉ गैलेक्सिया साईट सी ग्रेटर नोएडा, स्का मेट्रो विले, नर्मदा एन्क्लेव, ईटा-2, ग्रेटर नोएडा में स्थानीय लोगो से संवाद किया।
[caption id="attachment_113495" align="alignnone" width="1024"]
Greater Noida News[/caption]
सांसद डा. महेश शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सारी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इसके बाद सांसद ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत कलश में गांव-गांव एवं घर-घर से कलश में मिट्टी को एकत्रित किया।
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सतेन्द्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, बलराज भाटी, सतेन्द्र नागर, अभिषेक शर्मा, देवा भाटी, सुभाष भाटी, राहुल पंडित, दीपक नागर, सेवा नंद शर्मा, जैनेन्द्र चौरसिया, महेश शर्मा, अतुल पंडित, देव मिश्रा, सरदीप नागर आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। Greater Noida