
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दादरी नगर पालिका ने कड़ा एक्शन लिया है और जीटी रोड, रेलवे रोड व अन्य स्थानों पर से अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाया है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी में दादरी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती दीपिका शुक्ला के निर्देशन में अवर अभियंता जयपाल सिंह व उनकी टीम ने जीटी रोड, रेलवे रोड व घनश्याम रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। दादरी के व्यापारी पवन बंसल, मनोज गोयल एवं अन्य व्यापारियों द्वारा लगातार जीटी रोड, रेलवे रोड तथा घनश्याम रोड पर बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतें की जा रही थीं।
दादरी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर पालिका द्वारा वेंडिंग जोन पॉलिसी बनाई गई है और बाकायदा वेंडिंग जोन में ठेली लगाने वाले को स्पॉट (स्थान) आवंटित किए गए हैं। वेंडिंग जोन में ही ठेली लगाने की अनुमति है। नान वेंडिंग जोन में ठेली लगाना अतिक्रमण की श्रेणी में आता है और उसके विरूद्ध जब्तीकरण तथा जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।