
Greater Noida (चेतना मंच)। बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत मीटर रीडर के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से करने के नियत से तमंचे से फायर भी किया। पीड़ित ने थाना जेवर में दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम मारहरा निवासी आकाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडिंग का काम करता है। गत 3 सितंबर को वह जब गांव से मीटर रीडिंग लेकर वापस अपने गांव मारहरा लौट रहा था। एन एस पब्लिक स्कूल झाझर रोड पर खड़े अमन, रोहित तथा अन्य लडक़ों ने उसकी बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। लाठी, डंडे व रॉड से युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान वह उसे सडक़ के पास खाई में खींच ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की। आकाश का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर किया और अपनी बाइक लेकर धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी विधायक पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Read Also - Noida News : सुनसान जगह पर डरा धमकाकर करते थे लूटपाट, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थेनोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के मोहियापुर गांव में ससुराल वालों ने अपने दामाद व परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में मोहियापुर गांव निवासी साहिल ने बताया कि 27 अगस्त को उसका ससुर भूरा, साला हर्ष व सास सुमन उसके घर पहुंचे। इन लोगों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी।
गाली गलौज का विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लाठी डंडों से उस पर और परिजनों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें लहूलुहान कर दिया। झगड़ा देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर भूरा, हर्ष व सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से वाद विवाद चल रहा है। Greater Noida News