Greater Noida: जंग का मैदान बना गांव नीलोनी शाहपुर, जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:58 PM
Greater Noida (चेतना मंच)। होली के मौके पर ग्राम नीलोनी शाहपुर में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच गाली देने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। थाना रबूपुरा पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida
बुधवार को होली के अवसर पर ग्राम नीलोनी शाहपुर में ग्रामीण आपस में होली खेल रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में सोनू ने गांव के ही एक लड़के को गाली दे दी। युवक ने गाली देने का विरोध किया। इस बात को लेकर सोनू और उक्त युवक के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच मारपीट होते देख कर दोनों पक्षों की तरफ से लोग मौके पर एकत्र हो गए और वाद विवाद बढ़ गया।
वाद विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया जिसमें सोनू, मोम व तेज सिंह आदि घायल हो गए।
गांव में झगड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना रबूपुरा पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।