यीडा के डिवाइस पार्क में कंपनियों को 18 प्लाट आवंटित
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
12 Feb 2025 12:29 AM
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को मेडिकल डिवाइस पार्क में विभिन्न कंपनियों को 18 भूखंडों का आवंटन किया। सेक्टर-28 में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में यह कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, आईबीडी, कार्डियोरेस्पिरेटरी डिवाइस, रेडियोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार की जांच और उपचार में प्रयोग होने वाले उपकरण तैयार करेंगी। इन कंपनियों की ओर से 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और दो हजार नए रोजगार सुजित होंगे।
लकी ड्रॉ के जरिये भूखंडों का आवंटन
मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए नवंबर में 27 भूखंड की योजना शुरू की गई थी। इनमें 1000 वर्गमीटर के 19 व 2100 वर्गमीटर के छह और 2600 वर्गमीटर के दो भूखंड शामिल किए गए थे। सोमवार को लकी ड्रॉ के जरिये भूखंडों का आवंटन किया गया। योजना के तहत 27 भूखंडों के लिए कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न कारणों से 24 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। शेष 23 में से सिर्फ 18 को ही डॉ में शामिल होने का मौका मिला।
पांच आवेदक असफल घोषित
पांच आवेदक असफल घोषित कर दिए गए। सफल आवेदकों के बीच 1000 वर्गमीटर के 10, 2100 वर्गमीटर के छह और 2600 वर्गमीटर के दो भूखंड आवंटित किए गए। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एमडीपी में रेडियोलॉजी व इमेजिंग मेडिकल डिवाइस के लिए एक भूखंड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए छड़, एनेस्थेटिक व कार्डियोरेस्पिरेटरी डिवाइस के लिए पांच और आईवीडी के लिए भी 6 भूखंडों का आवंटन किया गया है। कुल 6.86 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
ग्रेनो में 40 हेक्टेयर जमीन की खरीद शुरू
औद्योगिक परियोजनाओं और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 40 हेक्टेयर जमीन की खरीद शुरू की है। अटाई मुरादपुर, लहपुरा, अस्तौली, सलेमपुर गुर्जर, अमरपुर, पौवकारी, दादूपुर, धूम मानिकपुर व सुनपुरा गांव में जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। गांवों में कैंप लगाकर किसानों से सहमति के आधार पर जमीनें ली जा रही है। इससे नई व अधूरी पड़ी सड़कों का काम पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही अन्य नौ गांवों में प्राधिकरण सहमति से ले रहा जमीन, भविष्य के लिए लैंडबैंक बनाने की तैयारी के द्वारा परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकेगा। दरअसल, 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए सलेमपुर गुर्जर गांव में जमीन खरीदी जा रही है। मोलर कंपनी अवाद को भी 50 एकड़ जमीन आवंटित की जानी है। इनके लिए भी जमीन खरीदी जा रही है। Greater Noida News