Greater Noida News : भाजपा महिला मोर्चा ने किया हथकरघा दिवस का आयोजन
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:04 AM
Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्सव मनाया गया। जिसमें हस्तकरघा से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने हथकरघा तथा हस्त शिल्प पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कई जानकारियां दीं।
Greater Noida News : रजनी तोमर विजय भाटी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी तोमर तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रजनी तोमर तथा संयोजन श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव रही।
इस अवसर पर दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती आशा शर्मा, बिसरख मण्डल, दादरी नगर मण्डल,दादरी देहात मण्डल, जारचा मण्डल की अध्यक्ष, शांति सिंह, लता दूबे, डॉक्टर संगीता रावल, पूनम सिंह, आशा शर्मा, मुकेश भाटी, गायत्री तिवारी, अरुणा शर्मा, साधना शिशोदिया, राजबाला, रीना राघव आदि बहने उपस्थित थीं।
Noida News : स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित