ग्रेटर नोएडा में हुआ 200 कुंडीय देव यज्ञ, भाजपा नेता भी रहे मौजूद
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2023 12:05 AM
Greater Noida : आर्य समाज के संस्थापक तथा दुनिया के प्रसिद्ध चिंतक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में समारोहपूर्वक मनाई गई। स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के मौक़े पर ग्रेटर नोएडा के मुर्शीदपुर गाँव में 200 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा का ख़ास संदेश दिया गया है।
Greater Noida News
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आर्य समाज को मानने वाले गुर्जर समाज के नागरिक, किसान, मज़दूर तथा व्यापारी मौजूद रहे। साथ ही दादरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, दादरी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे तथा वर्तमान में भाजपा के नेता सतवीर गुर्जर ने भी यज्ञ में भाग लिया।
कक्ष समर्पित किया
इस मौक पर सतीश नंबरदार बादलपुर के द्वारा अपने भाई स्वर्गीय सुभाष नंबरदार की स्मृति में गोकुल मुर्शीदपुर में 700000 रुपये की लागत से एक बड़े कक्ष का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, दादरी के पूर्व विधायक सतवीर सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। इस मौके पर काफी आर्य समाज लोग मौजूद रहे। जगदीश नंबरदार,विजेंद्र सिंह आर्य, सतीश नंबरदार, डॉ. विकास प्रधान, आलोक नागर, लोकेश भाटी, अरविंद प्रधान, सत्येंद्र आर्य काफी संख्या में आर्य बंधु मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।