
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट शहर पूरी तरह से समस्याओं का शायर बन चुका है। शहर में विभिन्न तरह की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसाइटी में लाइट गुल होने की वजह से लोग लिफ्ट में फंस गए। पावर बैकअप ना होने से निवासियों का गुस्सा फूट गया। निवासियों ने सोसाइटी के गेट पर देर रात हंगामा शुरू कर दिया। निवासियों का आरोप है कि अचानक लाइट जाने की वजह से लिफ्ट में 3 लोग फंस गए।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसायटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में लाइट की व्यवस्था सही नहीं है। शुक्रवार सुबह से ही लाइट आधे आधे घंटे में काटी जा रही थी। रात के समय करीब 8 बजे कुछ लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे कि अचानक लाइट कटने की वजह से वह लिफ्ट में फंस गए। निवासी काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। सोसाइटी में काफी अधिक मात्रा में परिवार रहते हैं। लाइट ना आने से सभी को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे गुस्साए निवासियों ने सोसाइटी के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों ने बताया कि जब इस बारे में मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की गई तो उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सोसाइटी में लाइट ना आने पर पावर बैकअप की सुविधा भी नहीं है। लाइट काटने से कई लोग लिफ्ट में फंस गए अगर इस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। निवासियों को आए दिन ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घटना की सूचना मिलती है थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निवासियों से बातचीत कर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। Greater Noida News