परचून की दुकान में सेंध लगाकर ड्राईफू्रट, घी और चावल किए चोरी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:47 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां चोरों ने परचून की एक दुकान को निशाना बनाया है। चोरों दुकान की दीवार में लगे रोशनदान में सेंद लगाकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। दुकान में रखे लाखों रुपये की कीमती सामान को लेकर चोर फरार हो गए है। फिलाहाल पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की तहरीर पुलिस थाने में दे दी है।
Greater Noida News
लाखों का सामान किया चोरी
मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा का है। जहां पर चोरों ने परचून के सामान की एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर यहां से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बादलपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी पवन कुमार मणि ने थाने में दर्ज काराई रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव में ही पवन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। बीते 26, 27 मार्च की रात्रि को चोरों ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 27 मार्च की सुबह उसका कर्मचारी दुकान पर पहुंचा तो उसे बेसमेंट के पीछे का रोशनदान टूटा हुआ मिला। दुकान कर्मचारी ने फोन कर इसकी सूचना उसे दी। पवन कुमार के मुताबिक उसकी दुकान के पीछे जीके पेंट का वेयर हाउस है। चोरों ने इस दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसकी दुकान से लाखों रुपए मूल्य के बादाम, काजू, अखरोट, मुनक्का, लौंग, इलाइची, चावल, देसी घी आदि को चोरी कर ले गए हैं। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पाड़ित दुकान मालिक द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश का प्रयास कर रही है।