
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की 6 बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सिग्मा-3 सेक्टर के पीपल वाला गोल चक्कर के पास पार्क से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अरबाज पुत्र नेक मोहम्मद आसिफ पुत्र असगर व सचिन पुत्र नौबत सिंह बताया। तलाशी में इनके पास से तमंचा कारतूस व चाकू बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 6 बाइक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उन्होंने यह बाइक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली व बुलंदशहर से चोरी किए हैं। इन बाइकों को बेचने के लिए है कबाड़ी मार्केट ले जाने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।